नशा जितना शक्तिशाली दिखता है, उससे कई गुना अधिक शक्तिशाली मातृशक्ति-गाबा
आप एक माँ हैं तो इस मुहिम की शक्ति बनें
रूद्रपुर। समाजसेवी सुशील गाबा की ओर से संचालित ‘रूद्रपुर अंगेस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत वार्ड 32 भूरारानी की डिवाईन पार्क कालोनी में बैठक हुई। इस दौरान अवैध कच्ची शराब, सूखे नशे के फैलते जाल से अपनी कालोनी को सुरक्षित रखनें को दल बनानें तथा ड्रग्स पैडलरों तथा कच्ची शराब आदि का सेवन करनें वालों को अपनी कालोनी के आसपास भी न फटकनें देनें का प्रस्ताव पारित किया गया।इस मौके पर मातृशक्ति नें समाजसेवी सुशील गाबा को जानकारी देते हुये बताया कि उनकी कालोनी के सामनें रेलवे पटरी पार तथा कालोनी के साथ स्थित खंडहरों आदि में नशेड़ी आकर नशे का सेवन करते है। धीरे-धीरे यह जहर हमारी पीढ़ी को भी कब्जे में ले सकता है। स्कूलों आदि के नजदीक सूखे नशे के बढ़ते प्रकोप भी अभिभावकों की चिंता बढ़ा रहा है। ‘रुद्रपुर अंगेस्ट ड्रग्स’ अभियान के संयोजक सुशील गाबा नें कहा कि नशा जितना शक्तिशाली दिखता है, उससे कई गुना अधिक शक्तिशाली हमारी मातृशक्ति है। मातृशक्ति, युवाओं और भाइयों से अपील करता हूं कि आइए, हमारी इस मुहिम ‘रूद्रपुर अगंस्ट ड्रग्स से जुड़िए। टीम हर वार्ड, मोहल्लों और समाज में नशा मुक्त अभियान चला रही है। जनता की सहभागिता,आपका साहस और आपकी आवाज की जरूरत है। अगर आप एक माँ हैं तो हमारी शक्ति बनें। अगर आप युवा हैं तो हमारी ताकत बनें। यदि आप समाजसेवी हैं तो हमारी प्रेरणा बनें। हम सब मिलकर उत्तराखंड को फिर से वह पवित्र भूमि बनाएँ। ड्रग्स मुक्त देवभूमि यही हमारा संकल्प है। यहां पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नेहा सामंत, पुष्पा सुंदरियाल,माधवी अधिकारी, नीमा जोशी, कविता, शीतल, प्रीति, चन्द्रकला, नीलम, यमुना बोरा, सुनीता रावत,संपत्ति देवी, मोना, भावना, पुष्पा देवी, मंजू देवी, इंदर रौतेला, भावना पांडेय, राजदीप बठला, राकेश रूंडला, हैप्पी रंधावा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
