पुलिस कार्यालय में पुलिस पेंशनर्स की सुनी समस्याएं के समाधान को गोष्ठी आयोजित
सेवानिवृत्त कर्मियों को नशा उन्मूलन जैसे सामाजिक सुधार अभियानों में सहयोग को भी प्रेरित किया

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों के समाधान हेतु गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को एक मंच पर लाना है। सभी को एक परिवार के रूप में जोड़ना तथा हर परिस्थिति में सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।इसके साथ ही एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को नशा उन्मूलन जैसे सामाजिक सुधार अभियानों में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में मौजूद पुलिस पेंशनर्स ने विभिन्न व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को रखा। पेंशनर्स ने रखी समस्याओं को एसएसपी ने गंभीरता से सुना और तत्काल संज्ञान लेते हुए निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें वह अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव भेज सकेंगे। उन पर तत्काल संज्ञान लेकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र की सीएलजी (सामुदायिक सम्पर्क समूह) मीटिंग में पुलिस पेंशनर्स को सम्मिलित किया जाए। ताकि वह सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहें।पुलिस मुख्यालय अथवा जनपद स्तर पर आयोजित किसी भी राष्ट्रीय पर्व या कार्यक्रम की सूचना भी सभी पुलिस पेंशनर्स तक पहुँचाई जाए।उन्हें सम्मान से आमंत्रित किया जाए। एसएसपी ने कहा कि नशा उन्मूलन एक सामाजिक जिम्मेदारी है। पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रित अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान को जनजागरण का रूप दें। यहां पर एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
