उत्तराखंड भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में कार्य कर रहा-शुकला
दक्षिणी किच्छा बहुद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति किच्छा व नारायणपुर किसान सहकारी समिति शपथ समारोह आयोजित
किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में कार्य कर रहा हैं। कृषकों को एक लाख रुपये व कृषि कार्यत्तर कार्यों के लिए तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण तथा स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सहकारिता के माध्यम से उपलब्ध कराया जा चुका है। किसानों के उत्पाद मिलेट्स की फसल, के लिए भी 25 करोड़ रुपये तक का भुगतान सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया है।सोमवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दक्षिणी किच्छा बहुद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति किच्छा व नारायणपुर किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडलों के अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोहों में शपथ दिलाई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा सहकारी समितियों के चुनाव में किच्छा–रुद्रपुर क्षेत्र की सभी समितियों में एकतरफा भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा संचालकों का निर्वाचन कृषकों में भाजपा के लगाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के दिशा निर्देश में राज्य की 670 किसान सेवा सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत होने के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पूर्व उन्होंने नारायणपुर सहकारी समिति में अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल उपाध्यक्ष पुष्पा पाठक संचालक नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राज गगनेजा, सुरेश सुराना, नीरज द्विवेदी, मधुलेश तिवारी, निर्मला मिश्रा, नितेश कुमार श्रीवास्तव, मधुसूदन सहित दक्षिण किच्छा बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति अध्यक्ष मंजू रावत, उपाध्यक्ष हंसराज अरोरा, संचालक नंदी देवी, राजेश कुमार कोहली, नरेंद्र बागवानी, मिथलेश गंगवार, राजरानी, रामपाल, मो. सलमान, रफीक अहमद, जसमीत कक्कड़, जमुरत जहां को शपथ दिलाई।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
